16.
Paheliyan
वह कौन है, जो जितना भी बूढ़ा हो जाए, मगर फिर भी वह जवान हीं रहता है?
उत्तर – सैनिक
वह कौन सी चीज है,जो शादी के पहले सबकी होती है,पर शादी के बाद केवल पति की होती है?
उत्तर - गलती
ऐसा शब्द बताइए कि, जिससे फूल, मिठाई और फल बन जाए ?
उत्तर - गुलाब जामुन।
ऐसी कौनसी चिज है, जो फटने के बाद भी आवाज नही करती है ?
उत्तर – ढूध
मोर एक ऐसा पंछी है, जो अण्डे नहीं देता तो उसके बच्चे कैसे होते हैं ?
उत्तर – क्योंकि अण्डे मोरनी देती है
काला मुंह लाल शरीर, कागज को वह खाता, रोज शाम को पेट फाड़कर कोई उन्हें ले जाता।
उत्तर - लेटर बॉक्स
आंख में मेरे उंगली डालो, मुंह तभी मैं खोलूं, कागज कपड़ा सबको खाऊं, नाम मेरा बतलाओ?
उत्तर - कैची
उसे दिन भर उठाते व रखते हैं। बिना उसके कहीं जा नहीं सकते हैं।
उत्तर :- पैर
शुरुआत में वो हरा रहता है, बाद में वो पिला हो जाए, बच्चे हो या बूढ़े सभी उसे मजे से खाएं।
उत्तर :- आम
ऐसी कौन–सी चीज है, जिसे लोग काटते हैं, पीसते हैं और बाँटते हैं मगर खाते नहीं हैं?
उत्तर - ताश के पत्ते।
A की बीवी B, B की भाभी C, C की बेटी V, V के दादा G, G की बीवी K, K की बेटी T, तो बताओ A और T का क्या रिश्ता हुआ ?
उत्तर – जीजा और साली
एक लड़का और एक डॉक्टर शॉपिंग कर रहे थे। लड़का डॉक्टर का बेटा था पर डॉक्टर लड़के का पिता नहीं था। तो डॉक्टर कौन था ?
उत्तर – लड़के की माँ
एक आदमी के 6 भाई है और हर भाई के 6 भाई हैं, तो बताओ कुल कितने भाई हैं ?
उत्तर - 7 भाई